Sunday, Oct 04

होम = Breaking = शेखर सुमन के शो में PM मोदी बने संजय दत्त, ‘देश में शांति…’ वाला बयान से घिरे

शेखर सुमन के शो में PM मोदी बने संजय दत्त, ‘देश में शांति…’ वाला बयान से घिरे

Sanjay Dutt Peace Statement: अभिनेता संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में नजर आए, जहां उन्होंने देश से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। शो के दौरान संजय दत्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका भी निभाई और अपने मुन्नाभाई अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब देते नजर आए। उनका यह अंदाज फैंस को पसंद आया, लेकिन देश में शांति को लेकर की गई उनकी एक टिप्पणी चर्चा में आ गई। संजय दत्त ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब देश में शांति महसूस नहीं होती, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

'देश में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती'

महात्मा गांधी की जयंती पर शेखर सुमन के शो का एक खास एपिसोड यूट्यूब पर शेयर किया गया, जिसमें संजय दत्त बतौर मेहमान शामिल हुए। शो के दौरान शेखर सुमन ने उनसे पूछा कि वह देश के लिए क्या कहना चाहेंगे। इसके जवाब में संजय दत्त ने देश में शांति और भाईचारे की बात करते हुए कहा कि उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उन्होंने भारतीयों को बड़े दिल वाला और मेहमाननवाज बताते हुए कहा कि देश ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है और उसे हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए। संजय दत्त ने भगवान शिव से शांति के दिन जल्द लौटने की प्रार्थना भी की।

बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए संजय दत्त

संजय दत्त के देश में शांति को लेकर दिए गए बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई और अभिनेता को ट्रोल किया। एक यूजर ने उनकी बात पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अब देश में बम धमाके और दंगे नहीं होते, फिर उन्हें शांति क्यों महसूस नहीं होती। एक अन्य यूजर ने संजय दत्त के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए भी टिप्पणी की। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई ये प्रतिक्रियाएं यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मैं तो 6 साल जेल में रहा फिर भी…’ संजय दत्त के मराठी बयान पर विवाद, शिवसेना-BJP में तनातनी