Wednesday, Oct 21

होम = Cover Story Latest = संजय राउत ने अल्बानिया में ‘सुप्रीम कोर्ट को जलाने’ का वीडियो किया शेयर, कहा- सभी देशों को सबक लेना चाहिए

संजय राउत ने अल्बानिया में ‘सुप्रीम कोर्ट को जलाने’ का वीडियो किया शेयर, कहा- सभी देशों को सबक लेना चाहिए

by | Oct 20, 2026 | Cover Story Latest

Sanjay Raut Albania video: अल्बानिया की एक घटना का हवाला देकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें अदालत और सरकारी इमारतों पर जनता के गुस्से का जिक्र किया गया है। राउत के इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

संजय राउत का भारत पर निशाना

संजय राउत ने सोशल मीडिया पर अल्बानिया की एक घटना का जिक्र करते हुए भारत को भी इससे सबक लेने की नसीहत दी। उन्होंने दावा किया कि अल्बानिया में भ्रष्ट प्रधानमंत्री की मदद करने के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जनता में गुस्सा था। राउत के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान संसद, सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घरों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने अपने पोस्ट में खास तौर पर भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी देशों को ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए।

संजय राउत के पोस्ट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

संजय राउत ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें अल्बानिया से जुड़ी कथित घटनाओं का जिक्र है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है। आलोचकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को भारत से जोड़ने से न्यायपालिका और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर गलत संदेश जा सकता है। वहीं, विपक्षी दल लगातार सरकार की कार्यप्रणाली और संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा का दावा

अल्बानिया की राजधानी तिराना में सुप्रीम कोर्ट की इमारतों को हिंसक प्रदर्शनों के दौरान आग लगाए जाने का दावा किया गया है। बताया गया कि ये प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी भ्रष्टाचार के विरोध में हो रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने न्यायपालिका पर भी सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि सुप्रीम कोर्ट और उसके न्यायाधीश सरकार तथा प्रधानमंत्री के पक्ष में फैसले सुना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुसलमानों की गरबा एंट्री पर विवाद, संजय राउत बोले- विदेश में गले मिलते हैं