Breaking

सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में स्टारलिंक को रिलायंस की चुनौती, कहा- मुकाबले के लिए तैयार

Reliance vs Starlink Satellite Internet: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के बाजार में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर हलचल के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना रुख साफ किया है। मुकेश अंबानी की कंपनी ने कहा कि वह एलन मस्क की स्टारलिंक समेत सभी कंपनियों से मुकाबले के लिए तैयार है और प्रतिस्पर्धा से नहीं डरती। वहीं, जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को अब भी सरकारी मंजूरियों का इंतजार है।

सभी कंपनियों के लिए नियम एक समान

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि भारत में कारोबार करने वाली हर कंपनी को कानून का पालन करना और तय प्रक्रियाओं से गुजरना जरूरी है। कंपनी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारतीय और विदेशी, सभी कंपनियों पर समान नियम और प्रक्रियाएं लागू होती हैं।

जियो को भी सरकारी मंजूरी का इंतजार

रिलायंस ने स्पष्ट किया कि जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को भी अभी जरूरी सरकारी मंजूरियां नहीं मिली हैं। कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत में सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में स्टारलिंक समेत कई कंपनियों की संभावित एंट्री को लेकर चर्चा तेज है।

10 साल में 53 करोड़ से ज्यादा ग्राहक

रिलायंस ने कहा कि निवेश और नए प्रयोगों के लिए खुला माहौल देश के विकास के लिए जरूरी है, लेकिन इसके साथ कानून का पालन भी होना चाहिए। कंपनी के मुताबिक, सभी कंपनियों को नियमों और नीतियों के तहत भारतीय उपभोक्ताओं को सेवाएं देनी चाहिए। रिलायंस ने प्रतिस्पर्धा में अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि जियो ने 2016 में टेलीकॉम बाजार में कदम रखा था, तब उसके पास एक भी ग्राहक नहीं था। करीब 10 साल में जियो के ग्राहकों की संख्या 53 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

ये भी पढ़ें: एलन मस्क का सवाल- क्या मुकेश अंबानी हैं भारत के असली बॉस? स्टारलिंक को अब तक लाइसेंस क्यों नहीं



Sunil Gupta

Recent Posts

तो क्या पाकिस्तान में तिरंगा लहराएंगे?’, दिल्ली पुलिस के एक्शन पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

Delhi Tiranga March: दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की…

4 hours ago

‘सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन?’, प्रशांत किशोर के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

Prashant Kishor Samrat Chaudhary Controversy: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर जन सुराज के…

4 hours ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता शिवांश धर को बिहार युवा जदयू में अहम पद, बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Shivansh Dhar Bihar JDU: बिहार की राजनीति में युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा…

5 hours ago

नवरात्र के बीच मां भगवती के प्राचीन मंदिर में लगी आग, बागेश्वर में श्रद्धालु मायूस

Bageshwar Temple Fire: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…

5 hours ago

कर्ज में डूबा पाकिस्तान बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक बोर्ड का अध्यक्ष, जानें क्या है पूरा मामला

Pakistan IMF Chairman 2027: जिस पाकिस्तान को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष…

6 hours ago

44 साल की महिला की लंबाई सिर्फ 98 सेंटीमीटर, AIIMS के डॉक्टरों ने 90 मिनट में की जटिल सर्जरी

AIIMS Woman Surgery: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की टीम ने…

7 hours ago