Thursday, Oct 22

होम = Others = सऊदी अरब के दमाम एयरपोर्ट पर हमला, एक विदेशी नागरिक की मौत और 8 घायल

सऊदी अरब के दमाम एयरपोर्ट पर हमला, एक विदेशी नागरिक की मौत और 8 घायल

by | Oct 22, 2026 | Others, Trending

Saudi Arabia Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के दमाम में किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार की देर शाम हुए हमले में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। सऊदी अरब की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस घटना की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ है।

शेबाह तेल क्षेत्र को निशाना बनाने की हुई कोशिश

इससे पहले बुधवार सुबह सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया था कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सीमा के पास स्थित शेबाह तेल क्षेत्र को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को रोक दिया। इस घटना में फिलीपींस और नेपाल के एक-एक नागरिक की मौत हो गई। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बीच सऊदी अरब के ऊर्जा और परिवहन से जुड़े अहम ठिकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हमलों के पीछे किसका हाथ, अभी खुलासा नहीं

सऊदी अरब में हुए इन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब यमन में हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष जारी है। इस बीच, अमेरिका ने सऊदी अरब में तैनात अपने गैर-जरूरी राजनयिक कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस फैसले को सुरक्षा चिंताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी सऊदी अरब के ठिकानों पर हूती विद्रोहियों की ओर से और हमले किए जाने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के 3 शहरों के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें की रद्द, पैसेंजर्स को टिकट का मिलेगा रिफंड