Breaking

हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब में भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

Saudi Arabia Houthi Attacks: सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालात को देखते हुए भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, मौजूदा हालात पर नजर रखने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

भारत ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए जरूरत पड़ने पर लोग घरों के अंदर रहें और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। एडवाइजरी का उद्देश्य सुरक्षा स्थिति के बीच भारतीय नागरिकों को सावधान करना है। दूतावास ने लोगों से हालात पर नजर रखने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लेने की सलाह दी है।

वीडियो और खबरें शेयर करने से बचें भारतीय नागरिक

भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में नागरिकों को मौजूदा घटनाक्रम से जुड़ा कोई भी वीडियो या खबर प्रसारित करने अथवा दोबारा साझा करने से सख्ती से बचने की सलाह दी है। दूतावास ने स्पष्ट किया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास, जेद्दाह स्थित वाणिज्य दूतावास और वीएफएस कंपनी के माध्यम से मिलने वाली सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। साथ ही, जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी और नई एडवाइजरी जारी की जाएगी।

24 घंटे हेल्पलाइन जारी, एयर इंडिया की उड़ानें रद्द

भारतीय दूतावास ने बताया कि प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (PBSK) की 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन चालू है। सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिक जरूरत पड़ने पर टोल-फ्री नंबर 8002471234 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, सुरक्षा हालात के बीच एयर इंडिया ने रियाद आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं।

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल पर सऊदी अरब का बड़ा फैसला, एशिया के लिए अचानक घटाए दाम

Sunil Gupta

Recent Posts

Success Tips: बार-बार बिगड़ रहे हैं काम? आचार्य लव भूषण ने बताए ग्रहों से जुड़े आसान उपाय

Success Tips Astrology Remedies: कई बार इंसान पूरी मेहनत करता है, लेकिन इसके बावजूद उसे…

3 hours ago

लाल किले की रामलीला में रावण का 11 किलो का मुकुट बनेगा आकर्षण, 11 अक्टूबर से होगा मंचन

Luv Kush Ramlila 2026: लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला की तैयारियां…

3 hours ago

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में बहस, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

Rahul Gandhi Protest Supreme Court: दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए कांग्रेस प्रदर्शन…

4 hours ago

बंगाल उपचुनाव में BJP की जीत, नंदीग्राम में हसिरानी रथ और रेजिनगर में शंकररव सरकार ने दर्ज की विक्ट्री

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP)…

4 hours ago

न मूर्ति, न प्रतिमा, पालने में विराजती हैं मां अलोप शंकरी, नवरात्रि में उमड़ते हैं भक्त

Maa Alop Shankari Temple: प्रयागराज को तीर्थराज के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा की नगरी भी…

4 hours ago

मैरी कॉम के पूर्व पति ने क्यों किया कोर्ट का रुख? टीवी इंटरव्यू को लेकर दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

Mary Kom Defamation Case: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम एक कानूनी विवाद को लेकर…

4 hours ago