CJP Saurav Das Ashutosh Ranka Bail: करीब एक हफ्ते तिहाड़ जेल में बिताने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका बाहर आ गए हैं। नई दिल्ली की SEM कोर्ट ने दोनों को शर्तों के साथ जमानत दी। हालांकि, रिहाई से पहले दोनों को लिखित माफीनामा और शपथ पत्र देना पड़ा।
रिहाई के बाद लगाए नारे, वीडियो वायरल
जेल से बाहर आने के बाद रांका और आशुतोष का एक वीडियो CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में रांका और अभिषेक ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘ज्ञानू मस्ट गो’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। ‘ज्ञानू मस्ट गो’ का नारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग से जुड़ा है।
तिरंगे के साथ वीडियो, ज्ञानेश कुमार को हटाने का नारा
अभिजीत दिपके की ओर से साझा किए गए वीडियो में सौरव दास और आशुतोष रांका तिरंगा लेकर नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए दिपके ने लिखा, “लड़कों के पास एक संदेश है” और “ज्ञानू को जाना होगा”। यह नारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग से जुड़ा है। CJP और उसके समर्थक उन पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाते रहे हैं।
विपक्ष का मिला समर्थन
रांका और दास का वीडियो साझा कर अभिजीत दिपके ने आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए हैं। हालांकि, CJP ने अभी तक आगे की रणनीति का खुलासा नहीं किया है। दिपके के इस पोस्ट पर कई विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों को रिहाई की बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
ये भी पढ़ें: सौरव और आशुतोष को दिल्ली HC की फटकार, कहा- दोनों ने शांति बॉन्ड तोड़ा, सीजेपी के उद्देश्य पर उठाए सवाल

