Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए। बाजार पर दबाव की एक बड़ी वजह बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। HDFC Bank का शेयर करीब 2% टूट गया और निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स में शामिल रहा। बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव और कमाई की धीमी बढ़त को लेकर चिंता बढ़ी। इसका असर बैंकिंग सेक्टर पर भी दिखा और बैंक निफ्टी करीब 0.5% फिसल गया।
निवेशकों को हुआ करीब 5 लाख करोड़
शेयर बाजार में सोमवार, 19 अक्टूबर को दोपहर 2:22 बजे तक भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुक्रवार, 16 अक्टूबर को 4,73,46,932.13 करोड़ रुपये था, जो सोमवार दोपहर घटकर 4,68,50,296.51 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह बाजार पूंजीकरण में करीब 4.97 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट
एआई पर भारी निवेश को लेकर चिंता से टेक शेयरों में बिकवाली हुई। एशियाई बाजारों में MSCI इंडेक्स 0.5% गिरा। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी टूटे थे। नैस्डैक 2.19%, S&P 500 1.22% और डाउ जोन्स 0.55% गिरकर बंद हुए। कच्चे तेल की तेजी ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई।
तेल की कीमतों में आई गिरावट
सोमवार को ब्रेंट क्रूड 1.5% गिरकर 108.27 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 0.6% नीचे 100.83 डॉलर पर आ गया। हालांकि, कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर हैं। भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
इंडिया VIX में उछाल
बाजार की घबराहट का संकेत देने वाला इंडिया VIX करीब 4% बढ़कर 14.52 पर पहुंच गया। हालांकि, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के आनंद जेम्स के मुताबिक, निफ्टी का 20-दिन के एसएमए से ऊपर बंद होना टिकाऊ तेजी की उम्मीद दिखाता है। उनके अनुसार, निफ्टी के 22,780 से नीचे नहीं जाने तक 23,600 का स्तर छूने की संभावना बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया का शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, 28 साल में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

