Wednesday, Sep 30

होम = मनोरंजन = सलमान खान ने पैपराजी को दिए पोज, बिग बॉस की फटकार के बाद बदला अंदाज? वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान ने पैपराजी को दिए पोज, बिग बॉस की फटकार के बाद बदला अंदाज? वीडियो हुआ वायरल

by | Sep 30, 2026 | मनोरंजन

Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर पैपराजी के सामने ज्यादा देर रुककर तस्वीरें नहीं खिंचवाते. हाल ही में उन्होंने बिग बॉस के वीकेंड का वार में पैपराजी के तौर-तरीकों पर नाराजगी जताई थी. खास तौर पर अभिनेत्रियों की तस्वीरें गलत एंगल से लेने को लेकर उन्होंने फोटोग्राफर्स को जमकर फटकार लगाई थी. अब इसी बीच सलमान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका अंदाज काफी अलग नजर आया. वह पैपराजी के लिए रुके और आराम से पोज भी दिए.

पैपराजी के लिए रुके सलमान खान

मंगलवार देर रात सलमान खान को एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान वह वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के सामने कुछ देर रुके और कैमरों के लिए पोज दिए. खास बात यह रही कि आमतौर पर स्टार्स का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए आवाज लगाने वाले पैपराजी भी इस दौरान काफी शांत दिखाई दिए.

सलमान ने स्टूडियो में जाने से पहले अपने कुछ फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं. वीडियो में पीछे से फोटोग्राफर्स उनके लुक की तारीफ करते और रुककर पोज देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए सुनाई दे रहे हैं.

सलमान के बदले अंदाज पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

सलमान और पैपराजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने बिग बॉस में सलमान की कही बातों से इसे जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों का कहना है कि उनकी फटकार के बाद पैपराजी अब उनके सामने ज्यादा संयमित नजर आ रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि बिग बॉस में सलमान की फटकार के बाद पैपराजी काफी शांत हो गए हैं. वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने कमेंट किया कि फोटोग्राफर्स अब सलमान के सामने काफी सावधानी बरत रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, “पैपराजी, हो गया भाई.”

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. वह निर्देशक अपूर्व लाखिया की वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा अभिनेता निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू की आगामी अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म का भी हिस्सा हैं.

इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. मेकर्स ने फिल्म को ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की है.