Shehnaaz Gill Trolling: अभिनेत्री शहनाज गिल अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग और तरह-तरह की अफवाहों का भी सामना करना पड़ता है। खासकर कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम जोड़े जाने की खबरें सामने आती रही हैं। अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान शहनाज ने बताया कि वह ऐसी अफवाहों और ट्रोलिंग को किस अंदाज में लेती हैं। उनका जवाब सुनकर शायद आपको भी हंसी आ जाए।
'मेरी वजह बेचारे को व्यूज आ जाए'
शहनाज गिल ने अफवाहों और ट्रोलिंग को लेकर अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी हेडलाइन बनाते हैं, उनकी मंशा वह समझती हैं, क्योंकि उन्हें व्यूज चाहिए होते हैं। शहनाज के मुताबिक, अगर वह बातचीत के दौरान कुछ ऐसा बोल देती हैं, जो बाद में हेडलाइन बन जाता है, तो वह बस यही प्रार्थना करती हैं कि उनकी वजह से उन लोगों को व्यूज मिल जाएं। उन्होंने कहा कि हिंदी मीडिया से भी उन्हें पंजाबी मीडिया जितना ही प्यार मिलता है, लेकिन पंजाबी मीडिया से उनका अलग जुड़ाव है।
'जैसे हैं वैसे ही रहें'
शहनाज गिल ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को खुद पर हावी नहीं होने दिया और न ही किसी को यह तय करने दिया कि उन्हें मीडिया के सामने किस तरह बात करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्हें कई तरह की सलाह दी गई, लेकिन उनका मानना है कि इंसान को हमेशा खुद के प्रति सच्चा रहना चाहिए। शहनाज के मुताबिक, हर व्यक्ति का अपना अलग व्यक्तित्व होता है और यही उसकी पहचान बनाता है। अगर कोई खुद जैसा रहता है, तो लोग उसे उसी रूप में स्वीकार करते हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने काजी के ‘लॉलीपॉप’ बयान पर उठाए सवाल, रीती तिवारी हुईं घर से बाहर

