Shipra Express Passenger Assault: प्रयागराज-मुंबई रूट पर चलने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के आगे तीन किन्नरों पर एक युवक को पीटने और चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का आरोप है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। रेलवे पुलिस ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी 18 वर्षीय रवि कुमार पुत्र अनंत राम शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे शिप्रा एक्सप्रेस से मध्य प्रदेश के दमोह जा रहे थे। रवि वहां हार्वेस्टर चालक के तौर पर काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी, तभी तीन किन्नर रवि के पास पहुंचे और उनसे जबरन पैसे मांगने लगे। आरोप है कि रवि के मना करने पर वे उनका बैग छीनकर जाने लगे। रवि ने जब अपना बैग वापस लेने की कोशिश की, तो तीनों ने कथित तौर पर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
आरोप है कि मारपीट के बाद ट्रेन को रोककर रवि को तालापार रोड की ओर गहरे गड्ढे और झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के आगे तालापार गांव के पास घायल अवस्था में पड़े रवि की जानकारी मिलने पर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी रीना यादव ने तत्काल आरपीएफ शंकरगढ़ चौकी प्रभारी गंभीर सिंह को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ चौकी प्रभारी गंभीर सिंह, राजेश सिंह और जीआरपी के सिपाही अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल रवि को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद यात्रियों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने ट्रेनों में कथित तौर पर अवैध वसूली करने और यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी निभाएंगे केवट का किरदार, एआई और डिजिटल इफेक्ट्स से सजेगी लालकिले की रामलीला
Captain Smit Machhar: कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले के बाद पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की…
Katihar Police Bribery Case: बिहार के कटिहार में पशु लदे पिकअप से कथित अवैध वसूली…
Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में…
Imran Masood Working President: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के…
Manoj Tiwari Kevat Role: दिल्ली के लालकिला मैदान में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश…
Premanand Ashram Missing Anuj: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम की कार्यप्रणाली एक बार फिर…