Breaking

ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया हाल

Sidharth Malhotra Leg Injury: बॉलीवुड ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने घायल पैर की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मेडिकल वॉकिंग बूट पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें चोट कब और कैसे लगी। उनकी चोट कितनी गंभीर है और क्या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

‘ब्रेक ए लेग’ कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने घायल पैर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मैंने ब्रेक ए लेग को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।’ उन्होंने इसके साथ अस्पताल वाला इमोजी भी जोड़ा। हाल ही में सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। इससे पहले दोनों ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सारायाह का स्वागत किया था।

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की चोट की खबर ऐसे समय आई है, जब उनके परिवार में खुशियों का माहौल है। हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की थी। दोनों ने फरवरी 2023 में शादी की थी और जुलाई 2025 में बेटी सारायाह का स्वागत किया था। अब चोट की खबर सामने आने के बाद फैंस अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पहले सगाई, फिर ब्रेकअप और अब पैचअप, पृथ्वी शॉ-आकृति ने रिश्ते को दिया दूसरा मौका

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

3 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

3 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

4 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

4 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

4 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

4 hours ago