Silver Price Today: अक्टूबर की शुरुआत सोने की कीमतों में तेजी के साथ हुई है। 1 अक्टूबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसका भाव 1,49,580 रुपये रहा। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को निचले स्तर पर हुई खरीदारी से सहारा मिला है। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये चढ़ा था।
ग्लोबल बाजार का भी घरेलू कीमतों पर असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,152.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ स्थानीय मांग और आपूर्ति से तय नहीं होतीं, बल्कि वैश्विक बाजार के रुख का भी इन पर सीधा असर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव के साथ रुपये की चाल और अन्य घरेलू कारक भी सोने-चांदी के भाव को प्रभावित करते हैं।
कई बड़े शहरों में सोने के भाव में तेजी
देश के प्रमुख शहरों में 1 अक्टूबर को सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,930 रुपये और 22 कैरेट 1,37,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 1,49,580 रुपये और 22 कैरेट का 1,37,110 रुपये है। चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना 1,49,580 रुपये और 22 कैरेट 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी की कीमत में आई गिरावट
सोने की कीमतों में तेजी के बीच चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। 1 अक्टूबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट सिल्वर 60.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। बता दें कि इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत रिकॉर्ड 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें: सोना खरीदने वालों के लिए राहत, हफ्तेभर में ₹3160 घटा भाव; चांदी भी ₹10000 टूटी

