Gold-Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन यानी आज सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 5 अक्टूबर को देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में नरमी आई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते सप्ताह भी अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी।
7 अक्टूबर को सामने आएगा मौद्रिक नीति का फैसला
इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अक्टूबर बैठक आज, 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है। बैठक के फैसले 7 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। इससे पहले अगस्त में हुई MPC बैठक में रेपो रेट को लगातार चौथी बार 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया था। अब बाजार की नजर इस बैठक में ब्याज दरों को लेकर RBI के रुख पर है।
इन शहरों में सोने का समान भाव
5 अक्टूबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का भाव 1,49,170 रुपये और 22 कैरेट का 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना 1,49,170 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,36,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
एक हफ्ते में 10 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 5 अक्टूबर की सुबह देश में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। बीते एक सप्ताह में चांदी के भाव में 10 हजार रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.97 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत रिकॉर्ड 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें: कच्चे तेल पर सऊदी अरब का बड़ा फैसला, एशिया के लिए अचानक दाम घटाए

