Saturday, Oct 24

होम = Breaking = SIR के विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री आठवले ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार नहीं देंगे इस्तीफा

SIR के विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री आठवले ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार नहीं देंगे इस्तीफा

Ramdas Athawale on SIR Protest: एसआईआर के विरोध और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। जयपुर में उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें आंदोलन करना है, तो विदेश जाकर करें। आठवले ने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि उनके मुताबिक सीईसी ने कोई गलती नहीं की है।

आठवले ने SIR पर विपक्ष को घेरा

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास आठवले ने कहा कि एसआईआर विपक्ष की मांग के मुताबिक ही लाया गया था। उन्होंने दावा किया कि इसका मकसद चुनाव व्यवस्था को दुरुस्त करना है। आठवले ने विपक्ष के आंदोलन पर तंज कसते हुए इसे टाइमपास करार दिया।

राहुल गांधी के पीएम बनने पर भी कसा तंज

रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बड़ा नेता बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके लिए अच्छे काम करने की जरूरत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी इतने बड़े नेता नहीं बनेंगे कि प्रधानमंत्री बन सकें। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर के जरिए बीजेपी को चुनाव जीतने में मदद की जा रही है।

ये भी पढ़ें: वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार, राहुल गांधी से बोले- 30 साल तक इंतजार करो