Auraiya Youth Death Case: उत्तर प्रदेश के औरैया में उधार दिए 40 हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक के साथ बर्बरता का आरोप लगा है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके मुंह पर पेशाब कर दी। इस अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
कटघरा गांव की रहने वाली विजय लक्ष्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के राहुल कुमार और अजान सिंह ने रक्षाबंधन से करीब 10 दिन पहले उनके पति दिनेश कुमार से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। दिनेश के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पैसे नहीं लौटाए। शिकायत के मुताबिक, 27 अगस्त को दोनों दिनेश को अयाना ले गए, जहां शराब ठेके के पास उनकी पिटाई की। इसके बाद गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की और उनके मुंह पर पेशाब कर दी।
परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद दिनेश कुमार अपने साथ हुए अपमान और प्रताड़ना से बुरी तरह परेशान थे। इसी मानसिक तनाव के बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उनकी हालत में तत्काल सुधार नहीं हुआ और उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही।
दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया, जहां 11 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल के मुताबिक, शिकायत के आधार पर राहुल और अजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी कोर्ट ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर लगाया जुर्माना, मामले की सुनवाई अगले महीने
Pakistan Ram Leela Temple: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला…
Best Termite Resistant Wood: घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और…
Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर…
Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की एक बड़ी खबर…
CJP Leaders Bail Delay: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका…
Chirag Paswan on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर…