Wednesday, Oct 07

होम = News Big = स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के बाद संभाली कमान

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के बाद संभाली कमान

Smriti Mandhana Captain: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया फुलटाइम कप्तान मिल गया है। BCCI ने मंगलवार को स्मृति मंधाना को वनडे और टी20 इंटरनेशनल, दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का नियमित कप्तान नियुक्त किया। हरमनप्रीत कौर के लंबे कप्तानी दौर के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट में नए नेतृत्व युग की शुरुआत हुई है।

कप्तानी का अनुभव पहले से मौजूद

भारत के लिए 2013 से खेल रहीं स्मृति टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह पहले 18 टी20 इंटरनेशनल और 4 वनडे में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं। अब उन्हें दोनों सफेद गेंद फॉर्मेट में नियमित रूप से टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है।

RCB को दो बार दिला चुकीं WPL खिताब

स्मृति की कप्तानी का रिकॉर्ड फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी मजबूत रहा है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब जिताया। यही अनुभव अब टीम इंडिया के काम आएगा।

हरमनप्रीत के योगदान को किया याद

कप्तान बनने के बाद स्मृति ने हरमनप्रीत कौर के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत ने वर्षों तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीम का नेतृत्व किया और भारतीय क्रिकेट के सफर में अहम भूमिका निभाई। स्मृति ने BCCI, चयनकर्ताओं और साथी खिलाड़ियों समेत अपने सफर में साथ देने वालों का आभार जताया।

अब बड़ी जिम्मेदारी

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और मानद सचिव देवजीत सैकिया ने स्मृति को बधाई देते हुए उनके अनुभव, खेल की समझ और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया। अब स्मृति के सामने बल्लेबाजी के साथ टीम संयोजन, खिलाड़ियों के इस्तेमाल और बड़े मुकाबलों में फैसले लेने की जिम्मेदारी भी होगी।

ये भी पढ़े: पंजाब CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के ठिकानों पर CBI रेड