Thursday, Oct 22

होम = Breaking = अब इंस्टाग्राम पर भी दिखेंगी सोनिया गांधी, पहली पोस्ट में अपनी किताब का दिखाया लुक

अब इंस्टाग्राम पर भी दिखेंगी सोनिया गांधी, पहली पोस्ट में अपनी किताब का दिखाया लुक

Sonia Gandhi Instagram Debut: सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वालीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर कदम रखा है। गुरुवार को अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की और सभी का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि वह अपनी किताब पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। इस पोस्ट में उन्होंने तीन लोगों को टैग भी किया।

पहली पोस्ट में प्रियंका के साथ नजर आईं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपनी पहली पोस्ट में किताब का पहला लुक साझा करते हुए प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश को इसकी कहानी बताया। वीडियो में वह प्रकाशक हार्परकॉलिन्स से किताब की प्रति स्वीकार करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें मिठाई खिलाती भी दिख रही हैं।

10 नवंबर को आएगी किताब, प्रकाशक भी बदला

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर, 2026 को आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसमें उनके इटली में बीते बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और शादी के साथ भारतीय राजनीति में उनके सफर का जिक्र है। पहले इस किताब को पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करने वाला था, लेकिन कुछ अंशों पर आपत्ति के बाद उन्हें हटाने की मांग की गई। सोनिया के इनकार के बाद हॉपरकॉलिन्स इंडिया ने किताब प्रकाशित करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी को 7 दिन बाद मिली सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी, गंभीर संक्रमण के चलते हुई थीं एडमिट
राहत की खबर, इलाज का असर, सोनिया गांधी की सेहत में सुधार