Sonia Gandhi memoir Belonging: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ अब HarperCollins से प्रकाशित होगी। Penguin Random House India के पीछे हटने के बाद HarperCollins ने किताब के प्रकाशन की जिम्मेदारी ली है। प्रकाशक के मुताबिक, यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी।
किताब में क्या होगा?
सोनिया गांधी की इस संस्मरण में उनके इटली में बचपन, नेहरू-गांधी परिवार में शादी, राजीव गांधी की हत्या और राजनीति में उनके प्रवेश से जुड़े अनुभवों का जिक्र होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन से पहले ही किताब राजनीतिक विवादों में घिर गई है।
किताब पर क्यों हुआ विवाद?
Penguin Random House India ने पहले अपने अमेरिकी इम्प्रिंट Alfred A. Knopf की घोषणा के बाद किताब प्रकाशित करने का फैसला किया था, लेकिन बाद में इससे पीछे हट गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकारी दबाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS और मोदी सरकार के दौरान चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर कब्जे से जुड़े हिस्से हटाने के लिए Penguin India पर दबाव डाला गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
वहीं BJP ने इन आरोपों को चुनौती देते हुए किताब की सामग्री पर सवाल उठाए। BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि किताब संस्मरण है या कल्पना, यह लेखक और प्रकाशक का विषय है और प्रकाशक प्रकाशन से पहले इसकी समीक्षा करेगा।
Penguin India ने क्या कहा?
Penguin Random House India ने सरकारी दबाव के आरोपों से इनकार किया। कंपनी के मुताबिक, पांडुलिपि सामान्य संपादकीय प्रक्रिया से गुजरी, जिसमें कई मुद्दों पर लेखक की टीम से चर्चा हुई। कुछ बदलावों पर सहमति बनी, जबकि कुछ मामलों में लेखक का पक्ष स्वीकार किया गया। हालांकि, एक मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद सोनिया गांधी की टीम ने प्रकाशन आगे न बढ़ाने की इच्छा जताई। Penguin ने कहा कि समझौते और लेखक की गोपनीयता के कारण वह विवाद की वजह से जुड़े विवरण सार्वजनिक नहीं करेगा।
ये भी पढ़े: नेपाल में 9 दिन बाद हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले, 150+ के अब भी फंसे होने की आशंका

