Tuesday, Oct 13

होम = News Big = वित्त मंत्री के बयान से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा; निवेशकों को ₹4 लाख करोड़ का फायदा

वित्त मंत्री के बयान से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा; निवेशकों को ₹4 लाख करोड़ का फायदा

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी ने बड़ी छलांग लगाई। सेंसेक्स 1109 अंक बढ़कर 73,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 350 से अधिक अंक चढ़कर 22,700 के ऊपर बंद हुआ। इस तेजी के बीच निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.15 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में जोरदार तेजी

बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 71,924 के मुकाबले 71,951 पर खुला। दोपहर 2:30 बजे तक यह करीब 72,600 पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद तेजी बढ़ी और सेंसेक्स 1109 अंक यानी 1.54% चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी पिछले बंद 22,363 के मुकाबले 22,364 पर खुला और 358 अंक यानी 1.60% की बढ़त के साथ 22,721.95 पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति ₹4.15 लाख करोड़ बढ़ी

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण सोमवार के 4,65,91,974.21 करोड़ रुपये से बढ़कर मंगलवार को 4,70,07,567.40 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह एक ही कारोबारी सत्र में निवेशकों की कुल संपत्ति में 4,15,593 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वित्त मंत्री के बयान से बाजार को मिला सहारा

कारोबार के अंतिम घंटे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक कार्यक्रम में लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (LTCG) और शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन (STCG) टैक्स को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार LTCG व्यवस्था पर निवेशकों की चिंताओं और सुझावों को सुनने के लिए तैयार है। बजट से पहले निवेशक और बाजार विशेषज्ञ LTCG टैक्स हटाने या इसकी समीक्षा की मांग कर रहे हैं। बजट 2024 में इक्विटी पर LTCG टैक्स बढ़ाकर 12.5% किया गया था। वित्त मंत्री के बयान को संभावित समीक्षा के संकेत के रूप में देखा गया, हालांकि किसी बदलाव की घोषणा नहीं हुई।

इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

लार्जकैप शेयरों में HCL Tech (8.28%), TCS (6.59%), Tech Mahindra (4.90%), Infosys (4.44%), HUL (2.94%) और Trent (2.61%) चढ़े।

मिडकैप में Mphasis (5.18%), Coforge (4.46%), Phoenix (3.92%) और Persistent (3.86%) में तेजी दर्ज की गई।

ये भी पढ़े: ‘दंगा करने वालों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत’, बरेली में CM योगी की सख्त चेतावनी