Stree 3 film News: ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री 3’ की रिलीज का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं होगा। प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कन्फर्म किया है कि फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। FICCI फ्रेम्स के दौरान दिनेश विजान और राजकुमार राव ने ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी की सफलता पर बात की। 2018 में शुरू हुआ यह हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स अब हिंदी सिनेमा की चर्चित फ्रैंचाइजी में शामिल हो चुका है।
‘स्त्री 3’ की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया कि निर्देशक अमर कौशिक ने फिल्म की स्क्रिप्ट हाल ही में पूरी कर ली है। उन्होंने संकेत दिया कि नई फिल्म में फ्रैंचाइजी के पसंदीदा एलिमेंट्स बरकरार रहेंगे, लेकिन कहानी को एक नए और अप्रत्याशित मोड़ के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इससे फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने कहा कि ‘स्त्री 3’ साल 2028 में रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि अमर कौशिक ने फिल्म की स्क्रिप्ट हाल ही में पूरी की है, इसलिए वह कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं करना चाहते। विजान के मुताबिक, फिल्म में दर्शकों को फ्रैंचाइजी की पसंदीदा चीजें तो मिलेंगी, लेकिन कहानी की शुरुआत और अंत बड़ा सरप्राइज होगा। उन्होंने संकेत दिया कि फिल्म स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Ajay Devgn Film Franchise: सिंघम, गोलमाल या दृश्यम… कौन सी है अजय देवगन की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी?
Israel Flydubai Flight FZ1073: इजरायल फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट को हादसे से बचाने वाले भारतीय…
China: चीन के रक्षा शोधकर्ताओं ने भविष्य के लिए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले 60…
Rajasthan Tourism: राजस्थान का नाम सुनते ही आमतौर पर रेगिस्तान, ऊंट, किले और राजघरानों की…
SIR Row: एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों की रणनीति तेज हो गई है। 30 सितंबर…
5 Kg LPG Cylinder Subsidy: घरेलू LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच छोटे सिलेंडर…
Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सकुर जिला परिषद प्राथमिक स्कूल की जर्जर इमारत में…