Others

T20 World Cup: भारत का बायकॉट के बीच पाकिस्तान की टीम पहुंची श्रीलंका, आयरलैंड के खिलाफ कल खेलेगी वॉर्म-अप मैच

Pakistan Cricket News: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज मैच का बायकॉट करने के बाद पाकिस्तान की टीम सोमवार को श्रीलंका पहुंच गई है। पाकिस्तान श्रीलंका के कोलंबो स्टेडियम में बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ अपना वॉर्म-अप मैच खेलेगी। टूर्नामेंट में पाकिस्तान को अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलने हैं। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज जीती है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया ऐलान, तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ हुए ड्रॉप

पाकिस्तान क्यों कर रहा है भारत का बायकॉट

पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का निर्देश दिया है। सरकार ने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी। यह फैसला हाल के हफ्तों में बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने और भारत के साथ बढ़ते राजनीतिक तनाव के मद्देनजर लिया गया है।

जानिए ICC की प्रतिक्रिया

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान के इस चयनात्मक भागीदारी वाले रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि एक वैश्विक आयोजन में सभी टीमों से समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा की अपेक्षा की जाती है और चुनिंदा मैचों का बहिष्कार खेल की भावना, निष्पक्षता और इसकी पवित्रता को कमजोर करता है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत का बहिष्कार क्यों कर रहा है पाकिस्तान? जानिए मैच ना खेलने से भारत-पाक में से किसे होगा नुकसान

Anamika Anand

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

4 minutes ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

17 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

17 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

18 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

19 hours ago