News Featured

बारिश में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, TVK नेता पर केस दर्ज

TVK Leader: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में टीवीके (TVK) के एक नेता पर कॉलेज छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने बारिश के दौरान छात्रा को कार में लिफ्ट दी थी। इसके बाद रास्ते में उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं।

बारिश में दो छात्राओं को दी थी लिफ्ट

आरोपी की पहचान क्रिस्टफर के रूप में हुई है, जो टीवीके की केंद्रीय जिला कार्यकारी समिति का सदस्य बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कन्याकुमारी के कुलसेकरम इलाके की रहने वाली पीड़िता नागरकोइल के एक निजी कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसी कॉलेज में उसकी एक दोस्त भी पढ़ती है, जो टीवीके की महिला पदाधिकारी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद दोनों छात्राएं घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान क्रिस्टफर कार से वहां पहुंचा और दोनों को लिफ्ट देने की पेशकश की। दोनों छात्राएं उसकी कार में बैठ गईं।

रास्ते में छात्रा से उत्पीड़न का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी पार्टी की महिला पदाधिकारी को मूलचल इलाके में उसके घर के पास उतार दिया। इसके बाद उसने दूसरी छात्रा से कहा कि वह उसे कुलसेकरम छोड़ देगा। आरोप है कि रास्ते में तेज बारिश के दौरान आरोपी ने कार रोक दी और छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कोथानल्लोर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विपक्ष ने TVK और मुख्यमंत्री विजय पर उठाए सवाल

मामले के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने टीवीके को घेरना शुरू कर दिया है। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री विजय अपनी पार्टी के आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। डीएमके की आईटी विंग ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। वहीं, एआईएडीएमके ने भी टीवीके पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि क्या पार्टी अपने सदस्यों के खिलाफ लगे ऐसे गंभीर आरोपों पर कार्रवाई करेगी। विपक्षी दलों ने मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है।

पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे तथ्य

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, आरोपी पर लगे आरोपों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: एक के बाद एक भूकंप से कांपी धरती, तिब्बत में 16 की मौत; 3 देशों में भी महसूस हुए झटके

Lavanya Dayal

Recent Posts

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹20.79 लाख करोड़ डूबे, जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Indian Stock Market Crash October 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, महंगे कच्चे तेल और…

6 minutes ago

कल वाराणसी के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, नमो घाट पर वायुसेना के एयर शो में होंगे शामिल

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

35 minutes ago

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच, महेला जयवर्धने की लेंगे जगह

Kieron Pollard Mumbai Indians Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले…

1 hour ago

बिहार में ₹20 हजार के लिए 13 साल के बच्चे की हत्या का आरोप, इंसाफ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

Bihar: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हत्या के बाद ग्रामीणों में…

2 hours ago

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी, हरियाणा का रहने वाला है आरोपी

Gangster Himanshu Bhau Arrested in USA: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में…

2 hours ago

31 साल बाद मां की ममता ने पहचाना खोया बेटा, पिंटू से बन चुका था अब्दुल जब्बार, आंख के ऊपर निशान ने मिलाया

Bihar: बिहार के कटिहार जिले से मां-बेटे के मिलन की एक भावुक कहानी सामने आई…

3 hours ago