Wednesday, Oct 21

होम = Breaking = तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान, शहीद पुलिसकर्मियों के लिए 2 करोड़ का मुआवजा

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान, शहीद पुलिसकर्मियों के लिए 2 करोड़ का मुआवजा

CM Revanth Reddy: तेलंगाना सरकार ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग में खाली पड़े सभी पदों को 2028 तक भरने का भी ऐलान किया।

होमगार्ड की अनुग्रह राशि भी दोगुनी

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने होमगार्ड के लिए अनुग्रह राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का ऐलान किया। रेड्डी हैदराबाद के गोशामहल पुलिस स्टेडियम में पुलिस स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए और परेड की सलामी ली।

महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में 110 DSP पदों पर भर्ती एक अभूतपूर्व कदम है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने और न्याय में देरी से बचने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मुआवजा व होमगार्ड की अनुग्रह राशि बढ़ाने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत