होम = State = तेलंगाना = स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान हादसा, पेड़ की डाल गिरने से बच्ची की मौत

स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान हादसा, पेड़ की डाल गिरने से बच्ची की मौत

Telangana: तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले के भोंगीर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। बगायत सरकारी प्राइमरी स्कूल में कबड्डी खेल रहे छात्रों के बीच अचानक नीम के पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर गिर गई। इसके नीचे छह छात्र दब गए।

इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

शिक्षकों ने तुरंत छात्रों को बाहर निकाला और भोंगीर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय छात्रा हलीमा को AIIMS बीबीनगर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में एक छात्र का पैर फ्रैक्चर हुआ है और उसका AIIMS बीबीनगर में इलाज चल रहा है। बाकी घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में शोक है।

ये भी पढ़े: 26 साल में 4,003 रेल हादसे, 3,594 मौतें और 6,900 से ज्यादा घायल; RTI ने दिया आकड़ा