Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार थे। कोटा पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अब तीनों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है।
एक्टर टाइगर की रेकी का है शक
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए फरार हुए। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार जुहू के फुटबॉल ग्राउंड आते हैं।
फायरिंग में टाइगर और ड्राइवर को आई थी चोट
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। घटना में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। शाम करीब 7 बजे तीन लोगों ने टाइगर की कार पर गोलियां चलाई थीं। इस वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।
ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: अंधेरी स्टेशन पर बाइक मिलने के बाद एक्शन में आई मुंबई पुलिस, 2 संदिग्ध हिरासत में
शाहरुख, अजय और टाइगर को बड़ा झटका, विमल इलायची विवाद में दिल्ली HC ने याचिका की खारिज

