News Big

तिरुपति में फार्मा प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 4 मजदूरों की मौत; कैंटीन में बैठे कर्मचारी भी झुलसे

Tirupati Pharma Plant Boiler Blast: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार सुबह एक फार्मा प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सत्यवेडु मंडल के श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) स्थित निजी कंपनी में सुबह करीब 8 बजे पानी का बॉयलर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे कर्मचारियों के साथ कैंटीन में मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 8 बजे हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कंपनी में रोजाना की तरह काम चल रहा था। कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर थे, जबकि कुछ कैंटीन में चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान पानी के बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके और आग की चपेट में आने से कई कर्मचारी घायल हो गए। कैंटीन में मौजूद एक घायल कर्मचारी ने बताया कि उसने इडली मंगाई थी और जैसे ही वह खाने लगा, अचानक आग भड़क उठी। आग की वजह से उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए। कर्मचारी के मुताबिक, घटना इतनी अचानक हुई कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

कैंटीन में बैठी महिला कर्मचारी भी हुई घायल

हादसे में घायल महिला कर्मचारी कृष्णवेणी ने बताया कि वह ड्यूटी के लिए कंपनी आई थीं और घटना के समय कैंटीन में बैठकर चाय-नाश्ता कर रही थीं। तभी अचानक वह भी धमाके की चपेट में आ गईं। कृष्णवेणी के मुताबिक, कैंटीन के पास खड़े रहने के दौरान ऊपर से कुछ गिरा, जिससे वह घायल हो गईं। धमाका इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद कर्मचारियों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

चार लोगों की मौत, घायलों का इलाज जारी

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मदद करने और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बॉयलर फटने की वजह का पता लगाने में जुटे अधिकारी

फिलहाल बॉयलर में विस्फोट होने की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बॉयलर में तकनीकी खराबी, दबाव बढ़ने या किसी अन्य कारण से विस्फोट हुआ। श्री सिटी एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां विभिन्न कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। फार्मा प्लांट में हुए इस हादसे के बाद जांच के जरिए विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी निभाएंगे केवट का किरदार, एआई और डिजिटल इफेक्ट्स से सजेगी लालकिले की रामलीला

Lavanya Dayal

Recent Posts

फ्लाईदुबई FZ1073 में आतंकी हमले की पुष्टि, को-पायलट ने क्रैश एक्स से भारतीय कैप्टन पर किया था हमला

Flydubai FZ1073 Terrorist Attack: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई…

23 minutes ago

ग्लोबल मार्केट में 3.4% गिरा सोना, फिर भी भारत में भाव ₹1.50 लाख के पार; जानें शहरवार रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के बीच फिलहाल अलग-अलग…

40 minutes ago

ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, ईंटों से तोड़े खिड़कियों के शीशे; अंदर मौजूद थे श्रद्धालु

Ohio Hindu Temple Vandalism: अमेरिका के ओहायो के ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके में एक हिंदू मंदिर…

1 hour ago

एयरपोर्ट पर अचानक बेहोश होकर गिरा ग्राउंड स्टाफ, CISF जवान ने CPR देकर बचाई जान

Surat Airport CISF Jawan: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान एक ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी…

1 hour ago

ईंधन की कीमतों में बड़ा इजाफा, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

Nayara Energy Fuel Price Hike: भारत की बड़ी निजी फ्यूल रिटेल कंपनियों में शामिल नायरा…

1 hour ago

‘CEC ज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा’, प्रमोद तिवारी का बड़ा हमला

Pramod Tiwari on Gyanesh Kumar: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

2 hours ago