Donald Trump JD Vance: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन ट्रंप फिलहाल इस मुद्दे पर कोई फैसला सुनाने के मूड में नहीं हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अगले राष्ट्रपति चुनाव में उतरने और उन्हें समर्थन देने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि अगर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरते हैं, तो क्या वह उनका समर्थन करेंगे। दिलचस्प बात यह रही कि जब ट्रंप से यह सवाल किया गया, तब वेंस उनके ठीक पीछे खड़े थे। ऐसे में सबकी नजरें ट्रंप के जवाब पर टिकी थीं।
ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तारीफ करते हुए उन्हें ‘बेहद प्रतिभाशाली’ और ‘बहुत अच्छा व्यक्ति’ बताया। हालांकि, उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ में वेंस को समर्थन देने के सवाल पर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया। ट्रंप ने कहा, “अभी बहुत जल्दी है। हमें पहले मिडटर्म चुनाव से गुजरना होगा। इसके बाद देखेंगे कि परिस्थितियां कैसी रहती हैं।”
गौरतलब है कि जेडी वेंस भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं कर पाए हैं। पत्रकार मार्क हैल्परिन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, वेंस ने उम्मीद जताई कि अगर वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरने का फैसला करते हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप उनका समर्थन करेंगे।
ये भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसा के लिए ट्रंप ने प्रवासियों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- अमेरिका में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगे
Parakala Prabhakar Anti SIR Protest: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला…
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा…
UP Police Allowance Hike 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों…
Kota: राजस्थान के कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से लापता हुए…
Sleep Apnea and Fatty Liver Disease: नींद के दौरान तेज खर्राटे लेना, बार-बार नींद टूटना…
Vummidi Ethiraj Death: भारत के प्रसिद्ध जौहरी वुम्मिडी एथिराज का बुधवार को तमिलनाडु की राजधानी…