Saturday, Aug 29

होम = Breaking = वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप बोले- ‘सबसे बड़ी ऑयल डील’

वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप बोले- ‘सबसे बड़ी ऑयल डील’

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल भंडार को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने 65 अरब बैरल से ज्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण हासिल कर लिया है। उन्होंने इसे ‘विश्व इतिहास का सबसे बड़ा तेल सौदा’ बताया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी समझौते की जानकारी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस समझौते की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण सुनिश्चित कर लिया है। ट्रंप के मुताबिक, यह समझौता अमेरिकी करदाताओं पर बिना किसी लागत के हुआ है और इससे अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेल की आपूर्ति बढ़ने से भविष्य में पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बदले रिश्ते

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब करीब नौ महीने पहले अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेकर अमेरिका लाया गया था। मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोप लगाए गए थे। उनके सत्ता से हटने के बाद ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के लिए नए अवसरों के संकेत दिए थे।