UK Crypto Theft Case: क्रिप्टो करेंसी चोरी के मामले में एक युवक को यूके में ढाई साल की सजा सुनाई गई है। आरोपी शख्स की पहचान अजय शिनजिन उर्फ एजे मार्ले क्रूज़ के रूप में हुई है। आरोप है कि अजय ने सिम स्वैपिंग ठगी के जरिए करीब 2.5 करोड़ रुपए की क्रिप्टो करेंसी की चोरी करने में मदद की थी। चोरी की रकम से आरोपी को करीब 56 लाख रुपए मिले। इन पैसों से आरोपी ने दुबई में लग्जरी होटल में हॉलीडे मनाया और सोने की दांतों की ग्रिल्स बनवाए।
अब कोर्ट ने सुनाई सजा
रिपोर्ट के मुताबिक, अजय को 8 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई। उसने 28 सितंबर को गलत जानकारी देकर धोखाधड़ी करने की साजिश रचने और अपराध से हासिल रकम को ट्रांसफर करने के आरोपों में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इसके बाद अदालत ने उसे SIM स्वैपिंग के जरिए क्रिप्टो खातों तक पहुंचते थे आरोपी
5 साल पुराना है ये मामला
बकौल रिपोर्ट, यह मामला नवंबर 2021 का है, जब दूरसंचार कंपनी BT ने अपने सिस्टम में अनधिकृत गतिविधियों का पता लगाया था। जांच में सामने आया कि ग्राहकों के फोन नंबर अपराधियों के नियंत्रण वाले सिम कार्ड में ट्रांसफर कर दिए गए थे। इसके जरिए आरोपी पीड़ितों के क्रिप्टोकरेंसी खातों तक पहुंचने में कामयाब हुए और उनकी रकम चुरा ली। इस तरीके को सिम-स्वैपिंग धोखाधड़ी कहा जाता है।
कई चोरियों में शामिल रहा है आरोपी अजय
पुलिस ने इस मामले में क्रिप्टोकरेंसी चोरी के चार पीड़ितों की पहचान की है। 2 नवंबर 2021 को एक पीड़ित के करीब 40 हजार पाउंड की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई, जिसमें से लगभग 27 हजार पाउंड अजय के निजी क्रिप्टो खाते में ट्रांसफर किए गए। वहीं, 5 से 7 नवंबर के बीच दूसरे पीड़ित की करीब 17 हजार पाउंड की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई, जिसकी पूरी रकम आरोपी के वॉलेट तक पहुंच गई। 3 नवंबर को एक अन्य पीड़ित के कॉइनबेस खाते से करीब 8 हजार पाउंड चुराए गए। इसके अलावा, 6 और 7 नवंबर के बीच चौथे पीड़ित की लगभग 1.30 लाख पाउंड की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई। पुलिस के मुताबिक, अजय ने इन चोरी की घटनाओं में भी मदद की थी।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चार्जशीट में बड़ा खुलासा, अकेले 1 करोड़ से ज्यादा की रकम हड़पी

