Thursday, Oct 08

होम = Cover Story Featured = यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, 3 बागी विधायक BJP में शामिल; 14 अक्टूबर को करेंगे जॉइन

यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, 3 बागी विधायक BJP में शामिल; 14 अक्टूबर को करेंगे जॉइन

SP Rebel MLAs Join BJP: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा के तीन बागी विधायक—गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या के गोसाईगंज से अभय सिंह और जालौन के कालपी से विनोद चतुर्वेदी—14 अक्टूबर को BJP में शामिल होने की तैयारी में हैं। तीनों ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। तीनों की जॉइनिंग के लिए अमेठी के गौरीगंज में राकेश प्रताप सिंह के निजी आवास पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है।

CM योगी से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा

हाल ही में विनोद चतुर्वेदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद तीनों के BJP में जाने की चर्चा तेज हो गई।

9 अक्टूबर को राकेश प्रताप की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राकेश प्रताप सिंह ने 14 अक्टूबर को BJP की सदस्यता लेने की बात कही है। वह 9 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जॉइनिंग कार्यक्रम की जानकारी देंगे। 2024 में क्रॉस वोटिंग के बाद जून 2025 में सपा ने राकेश प्रताप सिंह को निष्कासित कर दिया था। अभय सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय भी पार्टी से बाहर किए गए थे। बाद में तीनों को विधानसभा में असंबद्ध सदस्य माना गया। वहीं, विनोद चतुर्वेदी ने भी BJP के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, लेकिन उन्हें उस समय सपा से निष्कासित नहीं किया गया था।

ये भी पढ़े: दिल्ली में 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन के बीच 20 हजार से ज्यादा जवान तैनात