Sunday, Oct 04

होम = Cover Story Featured = यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,424 उम्मीदवार हुए पास

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,424 उम्मीदवार हुए पास

UP Home Guard Final Result 2026: यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 41,424 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अगस्त-सितंबर में आयोजित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल उम्मीदवार अब अपना अंतिम परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

लिखित परीक्षा के बाद DV-PST और PET में शामिल हुए उम्मीदवार

यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा पास करने वाले कुल 1,07,221 उम्मीदवारों ने दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में हिस्सा लिया था। लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को DV और PST के लिए बुलाया गया। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दी, जिसका आयोजन 15 से 26 सितंबर 2026 तक किया गया। अब फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद 41,424 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

75 जिलों की सूची जारी, 8,290 महिला उम्मीदवार सफल

यूपी होम गार्ड भर्ती के फाइनल रिजल्ट के साथ बोर्ड ने सभी 75 जिलों के सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत परिणाम भी चेक करने की सुविधा दी गई है। भर्ती में 50 जिलों से अनुसूचित जाति श्रेणी के कुल 439 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। वहीं, कुल 8,290 महिला उम्मीदवारों ने भी सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें: दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील