UP Rajya Sabha Election Results: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की समय-सीमा पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। सभी सीटों पर 10 ही उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।
बीजेपी ने आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशी मैदान में थे। बीजेपी से विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, गोपी कृष्ण पांडे, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, रामप्रताप सिंह और चौहान श्रुति गंगवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। वहीं, सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने बिना मुकाबले जीत दर्ज की। इस परिणाम से उच्च सदन में उत्तर प्रदेश से बीजेपी के संख्या बल को मजबूती मिली है। निर्विरोध निर्वाचन के साथ राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई।
सपा उम्मीदवार धनराज नथवानी ने राज्यसभा के लिए चुने जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर की। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का आभार जताया, जिन्होंने उन पर भरोसा किया। नथवानी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के समग्र विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवाओं के बेहतर भविष्य से जुड़े अखिलेश यादव के दृष्टिकोण को संसद में आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहेंगे।
ये भी पढ़े: सऊदी अरब में हूती हमले में 3 की मौत, एयरलाइन के पायलट की भी गई जान; रियाद में इमारतें क्षतिग्रस्त
West Bengal: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी…
UP Agniveer Reservation: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में दो बड़े फैसलों…
JNU Professor Sexual Harassment Case: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से…
Snow Leopard Safari Ladakh: लद्दाख में अब पर्यटक बर्फीले पहाड़ों के बीच दुर्लभ हिम तेंदुए…
Arvind Kejriwal CJP Protest: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार…
Houthi Attack Saudi Arabia: सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों में तीन नागरिकों की…