US Treasury Yield: बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी का दबाव शेयर बाजार पर साफ नजर आ रहा है। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार को बाजार में बिकवाली तेज रही। महीने के पहले और इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 952 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी भी फिसलकर 22,300 के करीब पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला।
इन प्रमुख कारणों से बाजार में आई गिरावट
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड से बाजार पर दबाव
10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड 5% के ऊपर बनी हुई है। यील्ड में लगातार मजबूती से निवेशकों की चिंता बढ़ी है और इसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। ऊंची यील्ड के बीच निवेशकों का रुख प्रभावित होने से घरेलू इक्विटी बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
FII की तेज बिकवाली
बॉन्ड यील्ड और जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों ने 30 सितंबर को ₹10,148 करोड़ के शेयर बेचे। लगातार पांच कारोबारी दिनों में FII की कुल बिकवाली ₹34,203 करोड़ पहुंच गई।
ऑटो शेयरों पर दबाव
सितंबर में कमजोर बिक्री आंकड़ों के चलते ऑटो शेयरों में बिकवाली बढ़ी। निफ्टी ऑटो 2% से ज्यादा टूटा, जबकि मेटल इंडेक्स भी कमजोर रहा। आईटी और बैंकिंग शेयरों ने गिरावट को थामने की कोशिश की।
India VIX में तेजी
बाजार की अस्थिरता का संकेत देने वाला India VIX करीब 0.94% चढ़कर 13.62 पर पहुंच गया। VIX में तेजी आमतौर पर शॉर्ट टर्म में ज्यादा उतार-चढ़ाव का संकेत देती है।
Sensex की वीकली एक्सपायरी
1 अक्टूबर को सेंसेक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी है। एक्सपायरी के चलते ट्रेडर्स अपने मौजूदा फ्यूचर्स और ऑप्शंस पोजिशन को स्क्वॉयर ऑफ करते हैं, जिसका असर बाजार पर दिख सकता है।
ये भी पढ़ें: सप्ताह की शुरुआत में ही शेयर बाजार को लगा झटका, खुलते ही शेयरधारकों के ₹6 लाख करोड़ डूबे

