Tuesday, Aug 25

होम = Trending = अमेरिका करने जा रहा बड़ा वीजा एक्शन, 2 लाख तक विदेशी निशाने पर

अमेरिका करने जा रहा बड़ा वीजा एक्शन, 2 लाख तक विदेशी निशाने पर

by | Aug 25, 2026 | Trending, दुनिया

US Visa Cancellation: ट्रंप प्रशासन अमेरिका में शरण मांगने वाले या इसके लिए आवेदन कर चुके करीब 20 लाख विदेशी नागरिकों के बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी में है। अगर यह फैसला लागू होता है, तो एक साथ इतने बड़े पैमाने पर वीजा रद्द करने की यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक, 2016 से 2026 के बीच जारी B1 और B2 वीजा इसकी जद में आ सकते हैं।

वीजा रद्द होने से तुरंत नहीं होगा डिपोर्टेशन

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि अमेरिकी सरकार DHS के साथ मिलकर ऐसे विदेशी नागरिकों के नॉन-इमिग्रेंट वीजा की पहचान कर रही है, जो अमेरिका में कम समय के लिए आने का दावा करते हैं, लेकिन बाद में स्थायी रूप से रहने के लिए शरण का आवेदन कर देते हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसे लोगों की संख्या बताने से इनकार किया और कहा कि प्रक्रिया अभी जारी है।

B1-बिजनेस और B2 टूरिज्म वीजा पर बढ़ी सख्ती

B1 वीजा आमतौर पर बिजनेस ट्रिप के लिए, जबकि B2 वीजा पर्यटन, परिवार से मिलने या इलाज जैसे मकसद से जारी किया जाता है। अमेरिका पिछले 18 महीनों में गंभीर अपराधों के आरोपी या दोषी करीब 1.75 लाख लोगों के वीजा पहले ही रद्द कर चुका है। इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने और ‘जन्मजात नागरिकता’ के नियम में बदलाव की दिशा में भी लगातार कदम उठा रहा है।

बर्थ टूरिज्म पर भी सख्ती, फैसले को मिल सकती है कानूनी चुनौती

अमेरिकी सरकार ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है। इसके तहत गर्भवती महिलाएं अमेरिका जाकर बच्चे को जन्म देती हैं, ताकि उसे जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता मिल सके। हालांकि, जन्मजात नागरिकता खत्म करने के फैसले को पहले ही अदालतों में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य विभाग आने वाले हफ्तों में वीजा रद्द करने की चरणबद्ध प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम उठाया गया तो इसे भी अमेरिकी अदालतों में बड़ी कानूनी चुनौती मिल सकती है।