Voter List Registration: SIR के दौरान मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों को एक और अवसर देने के लिए निर्वाचन आयोग ने 20 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घर-घर सर्वे शुरू किया है। अभियान के तहत BLO पात्र मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और फॉर्म-6 व फॉर्म-8 के जरिए नाम जोड़ने और गलतियों में सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद छूटे पात्र मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने एक और मौका देने की पहल की है। आयोग ने 20 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष घर-घर अभियान शुरू किया है। इसके तहत 13 करोड़ से अधिक ऐसे लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा, जिनके नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो पाए थे। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो सकें और उन्हें नाम जुड़वाने के लिए दोबारा अवसर मिले।
इस विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके लिए SIR से पहले की मतदाता सूची और नई मतदाता सूची का मिलान किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान की जाएगी, जिनके नाम दस्तावेजों के सत्यापन या अन्य कारणों से नई सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। आयोग के अनुसार, इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो अपात्र नहीं हैं और न ही स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं। BLO इन मतदाताओं के घर जाकर उनकी जानकारी का भौतिक सत्यापन करेंगे। इस दौरान पात्र पाए जाने वाले लोगों से मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाया जाएगा, ताकि उनका नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
निर्वाचन आयोग के इस अभियान में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को भी शामिल किया गया है। 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे युवा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उन्हें भी इस प्रक्रिया के जरिए सूची में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य व्यक्तिगत विवरणों में किसी तरह की गलती है, उन्हें भी सुधार का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तरह अभियान के जरिए नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही पहले से पंजीकृत मतदाताओं की जानकारी भी दुरुस्त की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने अभियान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए भी व्यवस्था की है। इसके तहत विशेष अभियान से संबंधित सूचियां राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ साझा की जाएंगी। इससे मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। आयोग की इस पहल का उद्देश्य SIR के दौरान मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को दोबारा शामिल होने का अवसर देना है। घर-घर सत्यापन, जरूरी दस्तावेजों की जांच और निर्धारित फॉर्म के जरिए नाम जोड़ने व सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि पात्र मतदाता सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकें।
ये भी पढ़ें: NATO से बढ़ते तनाव के बीच पुतिन की चेतावनी, कैलिनिनग्राद पर हमले का न्यूक्लियर हथियार से देंगे जवाब
Captain Smit Machhar: 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई से तेल अवीव जा…
Araria Liquor Truck Accident: बिहार के अररिया में सड़क हादसे के बाद विदेशी शराब की…
God Locket Wearing Rules: आज के समय में लोग गले में अलग-अलग तरह के पेंडेंट…
BSF India Pakistan Border: पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को…
hyundai sales september 2026: हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में बिक्री के मामले में…
india-US Relation: भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को लेकर अहम बातचीत हुई है। अमेरिका…