Vrindavan Gurukul Students Death: वृंदावन के चैतन्य विहार में पानी की टंकी साफ करने उतरे छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। टंकी के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद संस्थान में रह रहे करीब 100 बच्चों की सुरक्षा और गुरुकुल की मान्यता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही हादसे में सुरक्षित बचे घायल छात्र के बेहतर इलाज और उसकी उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, हादसा वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत स्कूल यानी गुरुकुलम में हुआ। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि परिसर में करीब 12 से 14 फीट गहरी अंडरग्राउंड पानी की टंकी थी। टंकी से दुर्गंध आने के बाद छात्रों ने इसकी सफाई करने का फैसला किया। पहले मोटर की मदद से टंकी का पानी बाहर निकाला गया। कुछ पानी बचने पर छात्र अंदर उतरे और सफाई शुरू कर दी। इसी दौरान वे जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
डीएम के मुताबिक, सबसे पहले एक छात्र टंकी में उतरा, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए चार अन्य छात्र भी टंकी के अंदर चले गए। इसके बाद पांचों छात्र वहीं बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चार छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। जीवित बचे छात्र की पहचान रुद्र के रूप में हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रुद्र होश में था और बातचीत कर रहा था।
ये भी पढ़ें: एक गलती 10 मौतें, वृंदावन नाव हादसे ने हिला दिया पूरा यूपी, सामने आया दर्दनाक कारण
Tamil Nadu: तमिलनाडु के तेनकासी जिले के शिवगिरी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना…
Rahul Gandhi 45 FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग…
AAP Congress EC Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के…
Israel Terror Attack Warning: भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने चेतावनी दी है…
Prayagraj Ramleela: प्रयागराज की ऐतिहासिक पजावा रामलीला सिर्फ मंच पर रामायण की कहानी दिखाने के…
RBI GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी खबर दी…