खेल

WTC में बढ़ेंगी टीमें, अगले चक्र में 12 टीमों के साथ खेला जाएगा टूर्नामेंट

WTC 12 Teams: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले चक्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाने की तैयारी लगभग तय मानी जा रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने संकेत दिए हैं कि अगले चक्र में 12 टीमें WTC का हिस्सा बन सकती हैं। वहीं, ICC और अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड अगले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) को अंतिम रूप देने के करीब हैं, जिसमें WTC के नए प्रारूप को भी जगह मिल सकती है।

एक मैच की सीरीज भी हो सकती है शामिल

अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीन चक्र पूरे हो चुके हैं, जबकि चौथा चक्र जारी है। अभी तक WTC के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज में कम से कम दो मुकाबले होते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2029-31 चक्र से नए मॉडल में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को शामिल करने के लिए एक मैच की टेस्ट सीरीज को भी WTC में गिना जा सकता है।

एक मैच की सीरीज भी हो सकती है शामिल

अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीन चक्र पूरे हो चुके हैं, जबकि चौथा चक्र जारी है। अभी तक WTC के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज में कम से कम दो मुकाबले होते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2029-31 चक्र से नए मॉडल में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को शामिल करने के लिए एक मैच की टेस्ट सीरीज को भी WTC में गिना जा सकता है।

अगले महीने हो सकता है अंतिम फैसला

WTC में टीमों की संख्या बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला अगले महीने बाली में होने वाली ICC बैठक में होने की उम्मीद है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि अगले दो साल के लिए 12 टीमों का मॉडल रहने की संभावना है। उनके मुताबिक, इससे सभी टेस्ट खेलने वाले देशों को मौका मिल सकेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ICC से मिलने वाली आमदनी में कमी आने पर क्रिकेट बोर्डों को आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराकर भारत ने रचा इतिहास, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड

Sunil Gupta

Recent Posts

EC के खिलाफ प्रदर्शन में AAP-कांग्रेस आमने-सामने, सड़क पर दिखी सियासी खींचतान

AAP Congress EC Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के…

5 minutes ago

फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायली राजदूत की चेतावनी, भारत-इजरायल को नई इस्लामी आतंकी लहर का खतरा

Israel Terror Attack Warning: भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने चेतावनी दी है…

8 minutes ago

लाहौर के कारीगरों ने बनाए थे ये मुकुट, 100 साल बाद भी प्रयागराज की रामलीला में पहनते हैं राम-लक्ष्मण

Prayagraj Ramleela: प्रयागराज की ऐतिहासिक पजावा रामलीला सिर्फ मंच पर रामायण की कहानी दिखाने के…

30 minutes ago

RBI On GDP Growth: नहीं रुकेगा भारत, RBI ने बताया कितनी तेज दौड़ेगी इकोनॉमी

RBI GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी खबर दी…

57 minutes ago

कबाड़ के यार्ड में मिली 300 साल पुरानी संगमरमर की मूर्ति, अब लाखों में हो सकती है नीलाम

300-Year-Old Marble Statue: इंग्लैंड के विल्टशायर में कबाड़ और पुरानी चीजों के एक यार्ड से…

1 hour ago

प्रशांत महासागर में एक साथ 3 तूफान एक्टिव, अक्टूबर में 5 साल बाद बना ऐसा संयोग

Western Pacific Three Storms: पश्चिमी प्रशांत महासागर में इस समय तीन ट्रॉपिकल सिस्टम एक साथ…

1 hour ago