CM Yogi Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर की सभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनौती का जवाब देते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने का न्योता दिया। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी राम मंदिर में दर्शन को लेकर अखिलेश पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा में हिस्सा लिया, संतों से आशीर्वाद लिया और जनसभा में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी लोकप्रियता पर भरोसा है तो उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि राज्य न्याय और मानवता से चलता है तथा अयोध्या की जनता चुनाव में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।
इसके जवाब में योगी ने कहा, “अखिलेश, अयोध्या हमारी पावन धाम है। हम सियासत के लिए नहीं, विकास के लिए अयोध्या जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आइए, आपको ऑफर देता हूं। आप भी अयोध्या से नामांकन करिए और मैं भी। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं।” योगी ने अयोध्या को अपनी आस्था की स्थली बताया।
योगी ने पिछली सपा सरकार पर आरोप लगाया कि उस समय माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे और सपा के गुंडे व्यापारियों को फोन कर धमकाते हुए संपत्ति हड़प लेते थे। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले बलरामपुर की सड़कें बेहद खराब थीं। उनके मुताबिक, अब क्षेत्र में अराजकता के बजाय विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है और बलरामपुर को आकांक्षात्मक जिले से संभावनाओं वाले जिले में बदलने का प्रयास हो रहा है।
योगी ने कहा कि राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में बाधा डालने वाले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं, लेकिन विरोध की भी सीमा होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और सहयोगी दलों पर शिष्टाचार छोड़कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने तथा देश को गुमराह कर अराजकता की ओर ले जाने का आरोप लगाया।
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाया कि अखिलेश भागवत कथा में तो गए, लेकिन राम मंदिर में दर्शन करने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन न करने वालों की रामभक्ति पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
अखिलेश यादव ने अयोध्या में वादा किया कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने भेदभाव नहीं होने देने और दुकान-मकान नहीं उजाड़े जाने का भी भरोसा दिया।
ये भी पढ़े: वाराणसी: पिता का अंतिम संस्कार करने पहुंचे युवक को मणिकर्णिका घाट पर लट्ठे से पीटा, 6 गिरफ्तार
Supreme Court Delhi Metro Contempt Plea: सुप्रीम कोर्ट रविवार, 11 अक्टूबर को विशेष सुनवाई करेगा।…
CJP Protest Delhi: दिल्ली में शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद कॉकroach जनता पार्टी (CJP)…
Russia Ukraine Attack: रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतों को निशाना…
Imran Khan Detained Mumbai Protest: मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शनिवार, 10 अक्टूबर को…
NIA Investigation FlyDubai Pilot Attack: केंद्र सरकार ने फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन…
Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया…
View Comments