देश

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम अब होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Yogi Modi UP Development: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब नए नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। इसमें उनके नेतृत्व और जनसेवा की यात्रा की सराहना की गई। इसी मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।

मोदी के 25 साल के नेतृत्व की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात अक्टूबर देश के इतिहास में गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की यात्रा जनसेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास मजबूत करने की मिसाल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। मंत्रिपरिषद ने उनके नेतृत्व और सेवा भावना का अभिनंदन किया।

काशी से शुरू हुआ रिश्ता, यूपी के विकास तक पहुंचा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश का रिश्ता बेहद आत्मीय है। वर्ष 2014 में काशी आने पर मोदी ने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। योगी के मुताबिक, केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश अस्थिरता, असुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था। अब सुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था, आधुनिक ढांचे और निवेश के अनुकूल माहौल से यूपी की पहचान बदली है।

ये भी पढ़ें: India Mobile Congress में PM मोदी बोले- सरकारी योजनाएं मोबाइल पर; डेटा सुरक्षा के लिए वैश्विक ढांचे की जरूरत बताई

Sunil Gupta

Recent Posts

Success Tips: बार-बार बिगड़ रहे हैं काम? आचार्य लव भूषण ने बताए ग्रहों से जुड़े आसान उपाय

Success Tips Astrology Remedies: कई बार इंसान पूरी मेहनत करता है, लेकिन इसके बावजूद उसे…

27 minutes ago

लाल किले की रामलीला में रावण का 11 किलो का मुकुट बनेगा आकर्षण, 11 अक्टूबर से होगा मंचन

Luv Kush Ramlila 2026: लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला की तैयारियां…

59 minutes ago

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में बहस, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

Rahul Gandhi Protest Supreme Court: दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए कांग्रेस प्रदर्शन…

1 hour ago

बंगाल उपचुनाव में BJP की जीत, नंदीग्राम में हसिरानी रथ और रेजिनगर में शंकररव सरकार ने दर्ज की विक्ट्री

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP)…

2 hours ago

न मूर्ति, न प्रतिमा, पालने में विराजती हैं मां अलोप शंकरी, नवरात्रि में उमड़ते हैं भक्त

Maa Alop Shankari Temple: प्रयागराज को तीर्थराज के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा की नगरी भी…

2 hours ago

मैरी कॉम के पूर्व पति ने क्यों किया कोर्ट का रुख? टीवी इंटरव्यू को लेकर दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

Mary Kom Defamation Case: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम एक कानूनी विवाद को लेकर…

2 hours ago