Indonesia earthquake 5.2 magnitude: इंडोनेशिया में रविवार सुबह अचानक धरती कांपने से लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। तेज झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
भूकंप के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग
सुबह के वक्त जब भूकंप आया, उस समय ज्यादातर लोग अपने घरों में ही मौजूद थे। धरती के तेज झटकों से अचानक लोगों में हड़कंप मच गया और वे घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
और मध्य प्रदेश में भी कांपी धरती
इंडोनेशिया में भूकंप के बाद भारत के दो राज्यों में भी धरती कांपने की खबर सामने आई है। त्रिपुरा के धलाई में 4 अक्टूबर की रात 12 बजकर 57 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी गहराई जमीन से 30 किलोमीटर नीचे थी। वहीं, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रात 1 बजकर 16 मिनट पर 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की गहराई महज 6 किलोमीटर दर्ज की गई। दोनों जगहों पर आए भूकंप के बाद किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज़ झटके, 5.3 तीव्रता से सहमे लोग
