Categories: खेल

एक मैच में 19 छक्के… न्यूजीलैंड के एलन ने मेजर लीग में बरपाया कहर, सबका रिकॉर्ड तोड़ा

MLC League 2025: न्यूजीलैंड के फिन एलन ने मेजर लीग क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एलन टी-20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की तरफ से खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेली है। एलन ने 51 गेंदों में 151 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 छक्के जड़े हैं।

क्रिस गेल का रिकॉड तोड़ा

फिन एलन ने अपनी इस पारी से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले गेल ने 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ 18 सिक्स मारे थे। पिछले साल यानी 2024 में इस्टोनिया के साहिल ने गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने साइप्रस के खिलाफ मैच में 18 छक्के जड़े थे।

एलन ने 34 गेंद में जड़ा शतक

फिन एलन ने अपनी रिकॉर्ड तोड़ पारी में 296.07 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 34 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। एलन ने 151 रन की अपनी पारी में 19 छक्के और 5 चौके जड़े। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने वाशिंगटन फ्रीडम को 123 रन से करारी शिकस्त दी।

आइए आपको टी-20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं…

फिन एलन- 19 छक्के
क्रिस गेल- 18 छक्के
साहिल चौहान- 18 छक्के
क्रिस गेल- 17 छक्के
पुनीत बिष्ट- 17 छक्के

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

7 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

31 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago