आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने का मामला, इंचार्ज बोलीं- बाहरी नहीं, छात्राओं की शरारत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटे जाने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शुरुआत में दावा किया गया था कि आधी रात को कुछ अज्ञात लोग गर्ल्स हॉस्टल में घुसे और सो रही छात्राओं की चोटियां काटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, अब स्कूल की इंचार्ज राजिनी कुमारी ने इन दावों को खारिज करते हुए अलग ही कहानी बताई है।

इंचार्ज बोलीं- स्कूल के अंदर हुई शरारत

यह मामला पलनाडु जिले के सत्तेनपल्ली मंडल के रामकृष्णपुरम गांव स्थित गुरुकुल स्कूल का है। इंचार्ज राजिनी कुमारी के मुताबिक, हॉस्टल में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं घुसा था और न ही किसी अनजान शख्स ने छात्राओं के बाल काटे। उनके अनुसार, स्कूल की ही कुछ छात्राओं ने शरारत में ऐसा किया था।

भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

राजिनी कुमारी ने सोशल मीडिया पर बिना पूरी जानकारी के गलत दावे फैलाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट से स्कूल की छवि खराब हो रही है और छात्राओं के माता-पिता भी परेशान हो सकते हैं।

इंचार्ज ने दावा किया कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की पहचान कर ली गई है। शिक्षा विभाग की ओर से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित न होने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी खबर पर भरोसा करने या उसे साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।

ये भी पढ़े: 15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Tanisha Verma

Recent Posts

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

22 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

58 minutes ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

1 hour ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

3 hours ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

3 hours ago