Breaking

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पिछले 25 वर्षों में देश, राजनीति और तकनीक में आए बदलावों के साथ अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन वर्षों में दुनिया और देश काफी बदल गए हैं। तकनीक ने काम करने के तरीकों को आसान बनाया है और कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।

OB वैन से मोबाइल तक बदली पत्रकारिता

तकनीकी बदलावों का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले खबरों की कवरेज के लिए बड़ी-बड़ी आउटडोर ब्रॉडकास्टिंग (OB) वैन की जरूरत होती थी, लेकिन अब मोबाइल फोन ने यह काम आसान कर दिया है। उन्होंने शीर्ष सरकारी पद पर अपने 25 साल पूरे होने का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र बनेगा।

2047 तक विकसित भारत बनाने की डेडलाइन

मीडिया में डेडलाइन के महत्व पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह व्यक्ति, संस्था और देश, तीनों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के पास भी एक लक्ष्य और समयसीमा है- 2047। आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं कि भारत को 2047 तक इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि देश आज जो लक्ष्य तय करता है, उन्हें हासिल भी करता है।

सोलर क्षमता और स्टार्टअप इकोसिस्टम का जिक्र

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत की सोलर बिजली उत्पादन क्षमता 50 गुना बढ़ी है। इसी अवधि में देश ने दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भी तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जब भारत इतनी उपलब्धियां हासिल कर सकता है, तो विकसित भारत का सपना भी पूरा कर सकता है।

50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का दावा

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि NDA सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उपलब्धि हासिल हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले गरीबी हटाने के नारे दिए जाते थे, जबकि उनकी सरकार ने गरीबी दूर करने के लिए काम किया है।

उन्होंने देश की बढ़ती आकांक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की मांग करता है, जबकि पहले चार लेन की सड़क बनना भी बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। प्रधानमंत्री ने मीडिया से भारत की सफलताओं पर आधारित खबरें और स्टोरीज तैयार करने की अपील भी की।

ये भी पढ़े: दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड में BJP नेता गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल; पार्टी ने किया सस्पेंड

Tanisha Verma

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

1 hour ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

2 hours ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

2 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

4 hours ago