Breaking

दरभंगा में 62 किलो चांदी लूटकांड में BJP नेता गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल; पार्टी ने किया सस्पेंड

Darbhanga Silver Robbery BJP Leader: बिहार के दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का मामला अब सियासी विवाद में बदल गया है। 7 नवंबर को हुई इस बड़ी वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बीजेपी के पूर्व नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की का नाम भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। मामला तूल पकड़ने पर पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को भी सफाई देनी पड़ी।

विशाल दरभंगा का रहने वाला है और बीजेपी में सक्रिय कार्यकर्ता रह चुका है। वह दरभंगा नगर में महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में वह प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह सरावगी के कई कार्यक्रमों में शामिल होता था और उनके साथ खिंचवाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करता था। गिरफ्तारी के बाद इन तस्वीरों को लेकर पार्टी से सवाल पूछे जाने लगे।

बीजेपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

विवाद बढ़ने के बाद दरभंगा बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने निलंबन पत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि विशाल पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे पार्टी की छवि, अनुशासन और संगठन की मर्यादा प्रभावित हुई है। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि बीजेपी और NDA की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संजय सरावगी बोले- दोषी को नहीं मिलेगा संरक्षण

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और पुलिस ने पार्टी के एक पूर्व नगर कार्यकर्ता को मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी और NDA की सरकार है। अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विशाल की संलिप्तता साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पार्टी भी अपने स्तर पर कदम उठाएगी।

इस दौरान सरावगी ने पिछली RJD सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसी को राजनीतिक रसूख के आधार पर बचाया नहीं जाएगा।

फिलहाल, लूटकांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों में विशाल भी शामिल है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Tanisha Verma

Recent Posts

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

15 minutes ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

44 minutes ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

2 hours ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

2 hours ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

3 hours ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

4 hours ago