Cover Story Global

बिहार के 19 साल के शुभम ने कैंडी क्रश गेम में रचा इतिहास, 22,222वां लेवल किया पार

Shubham Kumar Candy Crush Record: कैंडी क्रश को आमतौर पर लोग खाली समय में कुछ देर मनोरंजन के लिए खेलते हैं, लेकिन बिहार के 19 वर्षीय शुभम कुमार ने इसी गेम में ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसने उन्हें चर्चा में ला दिया। शुभम ने कैंडी क्रश सागा का 22,222वां लेवल पूरा किया है। उनके इस कारनामे को International Book of Records ने भी मान्यता दी है।

19 साल की उम्र में 22,222वां लेवल किया पूरा

शुभम कुमार ने यह उपलब्धि 5 जुलाई को हासिल की थी। उस समय उनकी उम्र 19 साल, 8 महीने और 25 दिन थी। रिकॉर्ड संगठन ने उनके इस कारनामे को ‘Highest Level Achieved in Candy Crush Saga (Teenager)’ श्रेणी में दर्ज किया है। इस उपलब्धि के साथ शुभम ने कैंडी क्रश सागा में किशोर वर्ग में सबसे ऊंचे लेवल तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है।

22 हजार से ज्यादा लेवल पार करना नहीं होता आसान

कैंडी क्रश सागा में आगे बढ़ने के साथ गेम के लेवल लगातार मुश्किल होते जाते हैं। खिलाड़ियों को कैंडी मिलाकर अलग-अलग लक्ष्य पूरे करने होते हैं और सीमित चालों में स्टेज पार करना पड़ता है। ऐसे में 22 हजार से ज्यादा लेवल तक पहुंचना धैर्य और लगातार खेलने की मांग करता है। शुभम की इस उपलब्धि के पीछे भी लंबे समय तक गेम खेलने और कठिन लेवल पार करने की मेहनत शामिल रही है।

दुनिया भर में लोकप्रिय है कैंडी क्रश सागा

कैंडी क्रश सागा मोबाइल के सबसे लोकप्रिय पजल गेम्स में से एक है। आसान तरीके से शुरू होने वाला यह गेम आगे बढ़ने के साथ लगातार चुनौतीपूर्ण होता जाता है। कई लोगों के लिए यह कुछ मिनटों के मनोरंजन का जरिया है, जबकि कुछ खिलाड़ी इसे लंबे समय तक चलने वाली चुनौती के तौर पर खेलते हैं। यही वजह है कि इस गेम में ऊंचे लेवल तक पहुंचना खिलाड़ियों के लिए खास उपलब्धि माना जाता है।

ये भी पढ़ें: बिहारियों ने The Vvaan के शो को बनाया छठ का जश्न, सिनेमाघरों में बांटा ठेकुआ

‘मुझे शर्मिंदगी होती है…’, बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर चिराग ने अपनी ही सरकार को घेरा

Sunil Gupta

Recent Posts

यूक्रेन में रूसी हमलों से 30 की मौत, कीव में बिजली संकट गहराया; सर्दी से पहले बढ़ी टेंशन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…

24 minutes ago

कैंसर की दवाओं की कीमत पर लगाम, सरकार ने 30% ट्रेड मार्जिन किया तय; लागत में 70% तक कटौती की उम्मीद

Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

46 minutes ago

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

1 hour ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

2 hours ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

2 hours ago

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…

2 hours ago