Dharmendra Kashyap BJP Resignation: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रुहेलखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। आंवला से दो बार सांसद रह चुके बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर है। कश्यप ने अभी किसी पार्टी में जाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन समाजवादी पार्टी से संपर्क और संभावित पाला बदलने की चर्चाएं तेज हैं। उन्होंने भी सपा में जाने की संभावना से साफ इनकार नहीं किया है।
धर्मेंद्र कश्यप 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में आंवला सीट से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया, लेकिन वह समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य से मामूली अंतर से चुनाव हार गए। अब उनके भाजपा छोड़ने के ऐलान के बाद उनकी अगली राजनीतिक पारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के भाजपा छोड़ने की अटकलें मंगलवार शाम से ही तेज हो गई थीं। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर सिर्फ ‘टाटा-बाय बाय’ लिखकर एक पोस्ट साझा की, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके कुछ ही घंटों बाद बुधवार सुबह धर्मेंद्र कश्यप ने मीडिया के सामने आकर भाजपा से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने रुहेलखंड की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।
पत्रकारों से बातचीत में धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा और पार्टी नेताओं के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ खुलकर काम किया और उन्हें हराने के लिए भीतरघात किया। कश्यप का कहना है कि पार्टी ने ऐसे ही लोगों को बाद में संगठन में अहम जगह और आगे की पंक्ति में बैठने का मौका दिया।
ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव: बीजेपी को हराने के लिए AIMIM से मिलाएं हाथ, ओवैसी का विपक्षी पार्टियों को अल्टीमेटम
Rahul Gandhi EC Response: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन…
CEC Appointment Law SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और…
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 7 अक्टूबर को गिरावट दर्ज…
Hyderabad: हैदराबाद के नागोले इलाके में 9 दिन से लापता एक महिला की लाश मिलने…
CJP Saurav Das Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर…
Mahesh Kakde Ramanujan Prize: भारतीय गणितज्ञ और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु के प्रोफेसर…