Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, कम से कम तीन आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया, जिनमें दो विदेशी हो सकते हैं। हमलावर करीब 50 मीटर दूर दलदली इलाके से पैदल नाके तक पहुंचे और AK-47 से जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद पेड़ों और झाड़ियों की आड़ लेकर फरार हो गए।
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दक्षिण कश्मीर के कई क्षेत्रों में तलाशी जारी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। जांच एजेंसियों को कुछ कैमरों से अहम सुराग मिले हैं और हमलावरों की पहचान के साथ उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है।
जांच एजेंसियों को हमले में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट की संलिप्तता का शक है। उस पर 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी और 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या का आरोप भी है। पुलिस उसे घाटी में सक्रिय एकमात्र स्थानीय आतंकी बता रही है। उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
तीन संदिग्ध लश्कर ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां हमले से पहले रेकी, आतंकियों को पनाह और लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने में स्थानीय मददगारों की भूमिका जांच रही हैं। नए स्लीपर टेरर मॉड्यूल और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से घुसपैठ के एंगल की भी पड़ताल हो रही है।
CRPF के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर इलाके में पुलिस और CRPF की तैनाती थी। हमले में तीन जवान घायल हुए, लेकिन उन्होंने जवाबी फायरिंग करते हुए आतंकियों का पीछा किया। CRPF का कहना है कि जवानों की सतर्कता से हमलावर अपने मकसद में सफल नहीं हो सके और उन्हें पीछे हटना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक, हमले में खास मेटल जैकेट वाली आर्मर-पियर्सिंग (AP) गोलियां इस्तेमाल की गईं, जो बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद सकती हैं। इनमें से कुछ गोलियों ने एक गंभीर रूप से घायल जवान की बुलेट रेसिस्टेंट जैकेट को पार कर उसके शरीर में प्रवेश कर लिया। जवान का इलाज श्रीनगर के सेना के 92 बेस अस्पताल में चल रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों को दिवाली के आसपास संभावित हमले के सामान्य खुफिया इनपुट पहले मिले थे। सर्दियों से पहले ऊंचाई वाले इलाकों से आतंकियों के निचले क्षेत्रों में आने की आशंका भी जताई गई थी। एजेंसियां इस पहलू की जांच कर रही हैं। हमलावरों में ज्यादातर के लश्कर से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी होने का संदेह है।
ये भी पढ़े: शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप
Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…
Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…
Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…