Breaking

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ बट का हाथ होने का संदेह है। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, करीब 22 वर्षीय लतीफ दक्षिण कश्मीर में सक्रिय है। पुलिस उसे घाटी में बचा हुआ एकमात्र स्थानीय आतंकवादी बता रही है। अनंतनाग में पुलिस हेड कांस्टेबल और कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की टारगेट किलिंग में भी उसका नाम सामने आया है।

कौन है मोहम्मद लतीफ बट?

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लतीफ कुलगाम जिले के ख्रेवान चाडर (नई बस्ती) का निवासी है। उसने पहले कॉलेज में पढ़ाई की, लेकिन बाद में पढ़ाई छोड़कर बढ़ई का काम शुरू कर दिया। नवंबर 2025 में वह अचानक घर से लापता हो गया था। करीब 19 नवंबर को परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसके लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने की जानकारी सामने आई।

कई आतंकी हमलों में सामने आया नाम

पुलिस के मुताबिक, लश्कर का नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और कश्मीर रिवोल्यूशनरी आर्मी (KRA) जैसे संगठनों से भी जुड़ता रहा है। एजेंसियों का मानना है कि लतीफ दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय है। जुलाई 2026 में शोपियां में चलाए गए सुरक्षा अभियान के दौरान वह बच निकलने में सफल रहा था। उस समय उसका संपर्क जाकिर अहमद गनी से भी था, जो उसी महीने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।

पुलिस हेड कांस्टेबल और दो मजदूरों की हत्या का आरोप

लतीफ पर 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग के भीड़भाड़ वाले बाजार में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि इस हमले को उसने अंजाम दिया था।

इसके अलावा, 31 जुलाई 2026 के आसपास कुलगाम के किलम (केल्लम) इलाके में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इसे टारगेटेड अटैक मानती है और इस मामले में भी लतीफ की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में गैर-स्थानीय मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

लतीफ पर 15 लाख रुपये का इनाम

सुरक्षा एजेंसियों ने लतीफ बट की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 15 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि दक्षिण कश्मीर में सक्रिय रहने के दौरान उसे विदेशी आतंकियों का सहयोग मिल रहा है। उनकी मदद से वह अलग-अलग इलाकों में गतिविधियां चला रहा है।

कुलगाम हमले से पहले श्रीनगर में लगे थे वांटेड पोस्टर

CRPF पोस्ट पर हमले से कुछ दिन पहले श्रीनगर के लाल चौक और एमए रोड समेत कई जगहों पर वांटेड पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लश्कर और जैश नेटवर्क से जुड़े चार आतंकियों की जानकारी मांगी गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों से अपील की थी कि इनकी गतिविधियों या ठिकाने के बारे में कोई सूचना मिलने पर अधिकारियों को बताएं।

वांटेड लिस्ट में शामिल चार नाम:

  1. मोहम्मद लतीफ बट: कुलगाम का निवासी और लश्कर-ए-तैयबा कमांडर।
  2. बिलाल अहमद मीर: सोपोर के ब्रथ कलां इलाके से जुड़ा नाम।
  3. मोहम्मद उमर मीर: सोपोर के ब्रथ कलां इलाके से जुड़ा नाम।
  4. आबिद कयूम लोन: बारामूला जिले के पट्टन इलाके से जुड़ा नाम।

एजेंसियों के मुताबिक, लतीफ के घाटी में सक्रिय होने की आशंका है, जबकि बाकी तीन आतंकियों के पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद होने की जानकारी है। लश्कर और जैश नेटवर्क से जुड़े इन आतंकियों पर निगरानी रखी जा रही है। कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हमले के बाद लतीफ की तलाश और तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Tanisha Verma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

35 minutes ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

17 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

18 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

19 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

20 hours ago