Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। AAP विधायक जरनैल सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक शख्स ने दोनों की हत्या की धमकी देकर 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा सीट से विधायक जरनैल सिंह के मुताबिक, उन्हें भी आरोपी की ओर से धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज मिले। उन्होंने 6 नवंबर को मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।
58 वर्षीय जरनैल सिंह ने बताया कि 2019 में भी, जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, उनके कार्यालय को जान से मारने की धमकी वाले ईमेल मिले थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, IP लॉग और लोकेशन डेटा की जांच कर रही है, ताकि कॉलर की पहचान की जा सके।
जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में धमकी को देखते हुए केजरीवाल और उनके परिवार के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है। मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़े: अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…
Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…
Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…
Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…
Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…
Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…