Breaking

2 साल के शुभदीप ने स्टेज पर गाया गाना, सिद्धू मूसेवाला के अंदाज ने फैंस को किया भावुक

Shubhdeep Singh Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला आज भी अपने गानों और अंदाज के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनके जाने के करीब चार साल बाद अब उनके छोटे भाई शुभदीप सिंह की एक झलक ने फैंस को भावुक कर दिया। महज दो साल की उम्र में शुभदीप टोरंटो के एक कॉन्सर्ट में स्टेज पर पहुंचे और बड़े भाई के अंदाज में तोतली आवाज में गाना गाया। नन्हे शुभदीप को यूं स्टेज पर देखकर फैंस को सिद्धू मूसेवाला की याद आ गई।

स्टेज पर दिखा सिद्धू मूसेवाला जैसा अंदाज

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह का टोरंटो कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शुभदीप अपने माता-पिता के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में थापियां मारीं, तो फैंस ने जोरदार तालियों और नारों से उनका उत्साह बढ़ाया। नन्हे शुभदीप ने अपनी मां से माइक लेकर तोतली आवाज में गाना भी गुनगुनाया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए और उन्हें प्यार से ‘छोटा मूसेवाला’ कहकर पुकारने लगे। सोशल मीडिया पर भी फैंस इन वीडियोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी गाड़ी में सवार थे, तभी हमलावरों ने उन पर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। इस घटना ने उनके परिवार, लाखों प्रशंसकों और पंजाबी संगीत जगत को गहरे सदमे में डाल दिया था। सिद्धू के निधन के करीब दो साल बाद उनके माता-पिता ने आईवीएफ तकनीक के जरिए बेटे का स्वागत किया। उन्होंने बच्चे का नाम शुभदीप सिंह रखा, जो सिद्धू मूसेवाला का भी नाम था। अब नन्हे शुभदीप की झलक और उनका अंदाज फैंस को दिवंगत गायक की याद दिला रहा है।

ये भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद लुक पर ट्रोल हुईं कटरीना, बोलीं- दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे

Sunil Gupta

Recent Posts

कुंडली में छिपे हैं धन, प्यार और सफलता के राज? ज्योतिषाचार्य आचार्य लव भूषण ने बताया ग्रहों का प्रभाव

Acharya Love Bhushan Kundali Predictions: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके रिश्ते मजबूत रहें, आर्थिक…

2 minutes ago

नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, स्वामी कैलाशानंद करेंगे 16 दिन की विशेष साधना

Haridwar: हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की…

37 minutes ago

बिहार में कलश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार से 2 बच्चों की मौत, दर्जनभर घायल

Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा…

1 hour ago

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में जमकर बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में मारपीट, जूते भी चले

Lucknow: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता…

2 hours ago

पाक में सियासी संकट गहराया, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू; इमरान खान की PTI की आखिरी सरकार बर्खास्त

Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आपातकाल और…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में 53 हाथियों का आतंक, स्कूल की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदीं; जशपुर में शहर तक पहुंचा दंतैल हाथी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिलों में रविवार को हाथियों की आबादी वाले इलाकों…

3 hours ago